Site icon OmExpress

स्वामी विवेकानंद के 158वी जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

बीकानेर,।भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती के अवसर पर “राजुवास” परिसर स्थित स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरसिंघ सेवग, विनोद करोल, दिनेश महात्मा, विजय शर्मा, अभय पारीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का चिंतन आज भी देश का मार्ग प्रसस्त कर रहा है, अपनी मातृ भूमि के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव को जागृत करने के साथ सभी भारतीय भारत माता को गुरु शिखर पर विराजमान करने के कार्य मे लगे रहने का आह्वाहन के पथ पर भारत अग्रसर है। देश के प्रति समर्पण का भाव, युवाओ को राष्ट्र का भावी कर्णधार के रूप में आगे आ कर कठिन परिश्रम के साथ रचनात्मक कार्य का आह्वान उन्होंने बार बार किया। उनका 134 वर्ष पूर्व शिकागो के धर्म सम्मेलन में भारत विश्व मे अपने अध्यात्म के माध्यम से शांति स्थापित कर सकता है तथा “वसुधैव कुटुम्बकम” का संदेश आज भी दुनिया मे श्रद्धा के भाव के साथ लिया जाता है।
डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि दुनिया मे विश्व शांति के लिये स्वामी विवेकानंद का दर्शन पर्याप्त है।
अशोक प्रजापत एवं कौशल शर्मा ने भी इस अवसर पर विचार रखे।

Exit mobile version