Site icon OmExpress

स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार को एसकेआरएयू स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। उनका व्यक्तित्व-कृतित्व युवाओं के लिए आदर्श हैं। स्वामी विवेकानंद कृषि संग्रहालय की प्रभारी डॉ. चित्रा हेनरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह महत्वपूर्ण दिवस है। इस दौरान राजेन्द्र सिंह शेखावत सहित भी मौजूद रहे।

Exit mobile version