Site icon OmExpress

स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करेगी पोषण रथ यात्रा-वर्मा

-डीसी ने पोषण रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
हर्षित सैनी
रोहतक, 9 मार्च। उपायुक्त आरएस वर्मा ने आज जिला विकास भवन, रोहतक से पोषण रथ यात्रा को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बिमलेश कुमारी ने बताया कि 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पोषण रथ यात्रा जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आर एस वर्मा ने को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्णा भारद्वाज शहर में आने वाले वार्डों में यह रथ लेकर जाएंगे और पोषण अभियान की जागरूकता फैलाई जाएंगी। इसके बाद यह रथयात्रा 17 मार्च तक रोहतक जिला के प्रत्येक ब्लॉक के गांव में घूम-घूम कर पोषण के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती मंजू राणा, योगेंद्रा, वैशाली, श्रीमती डिंपल, श्रीमती कृष्णा भारद्वाज, सुमन, निहारिका, जिला समन्वयक सुषमा ब्लॉक समन्वयक तथा सुपरवाइजर उपस्थित थे।

Exit mobile version