Site icon OmExpress

स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख दुकानदार बन्द कर भागे अपनी दुकानें…

बीकानेर। उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बाद जिले भर में कार्रवाई तेज हो गई है। ऐेसे में अब मिलावटियों में भी हडक़ंप मचा हुआ है। जिससे कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर गायब हो रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा की टीम ने नगर निगम भंडार के पास स्थित मावे की दुकानों व कोल्ड स्टोरेज पर कार्यवाही की। उनकी इस कार्यवाही से आसपास की दुकानों में हडकंप मच गई। जिसके चलते कई दुकानदार तो दुकानें बंद करके चले गये। इस दौरान चिकित्सा विभाग की टीम ने मावे के सैम्पल लिये। सरकार की जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता के लिए 14 नवंबर तक चलाया जाएगा। डॉ मीणा ने बताया कि सैम्पल जांच के लिये भेजे जाएंगे।

Exit mobile version