Site icon OmExpress

स्वास्थ्य ही जीवन का आधार : डॉ. नरेश गोयल

बीकानेर 17 मई -ओम एक्सप्रेस

सेवा आश्रम, बीकानेर के नेतृत्व में रविवार को जिला अस्पताल, बीकानेर के प्रसूति विभाग को “शिशु स्वास्थ्य योजना” के तहत डॉ. नरेश गोयल के सौजन्य से निशुल्क 100 बेबी किट नवजात शिशुओं हेतु सुपुर्द किये गये। इस अवसर पर सेवा आश्रम के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने सभी प्रसूताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिष्कृत बेबी किट नवजात शिशुओं को अनेक तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में सहायक रहेगी। सेवा आश्रम के नेतृत्व में भविष्य में भी अस्पताल को नवजात शिशुओं हेतु परिष्कृत बेबी किट जन सहयोग से उपलब्ध कराता रहेगा।

इस अस्पताल के अलावा अन्य कई अस्पतालों में भी बेबी किट शीघ्र ही वितरण प्रारम्भ किया जायेगा। प्रसूताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य रखते हुए बच्चों को अच्छे संस्कार से सुशोभित कर इनके अच्छे भविष्य का निर्माण करें तथा वैश्विक महामारी कोरोना को हराना है इस हेतु सरकारी निर्देशों का अक्षरशः शत-प्रतिशत पालन करते हुए खुद को व अन्य को सोशल डिस्टेन्स, मास्क व सेनेटाईजर का उपयोग कर स्वास्थ्य रहें। अन्त में जिला अस्पताल, बीकानेर के प्रभारी डॉ. अनीता सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा आश्रम के नेतृत्व में नवजात शिशुओं हेतु परिष्कृत बेबी किट प्रदान कर एक सराहनीय सेवा कार्य प्रारंभ किया है। इस मौके पर संस्था उपाध्यक्ष पूर्ण चन्द राखेचा, कार्यकारिणी सदस्य दीपेन्द्र सोनी,अलका, रविन्दर आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

Exit mobile version