Site icon OmExpress

स्व.बजरंग सोनी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दानपुण्य किया

बीकानेर। सराफा समिति बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष स्व.बजरंग सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रूकमणी श्याम भवन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। बीकानेर सराफा समिति की ओर से आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में सराफा जगत के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने स्व.बजरंग सोनी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर सामाजिक सेवाओं में भागीदारी का संकल्प लिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुनिल सोनी बच्चू बाबू ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में सदैव अग्रणीय रहे स्व.बजरंग सोनी ने सराफा कारोबार के उत्थान में समर्पण भाव से अपनी भागीदारी निभाई।

वे सबको साथ लेकर चलते थे और स्वर्णकार समाज को एकजुट करने में अतुलनीय योगदान दिया। श्रद्धाजंलि सभा में समिति के सचिव कैलाश सोनी ने कहा कि स्व.बजरंग सोनी संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे,उन्होने सराफा जगत से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने के लिये कई संघर्ष किये। श्रद्धाजंलि सभा में कृतज्ञजनों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर स्व.बजरंग सोनी का श्रद्धामयी स्मरण किया। इस मौके पर शिव नारायण मौसूण,राधेश्याम मौसूण,भैरूराम मौसूण,मूलचंद बामलवा,शिवशंकर मौसूण,राम सहरी,महेश सोनी,तुलसी राम मौसूण समेत सराफा जगत के अनेक प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल थे। इससे पहले समिति की ओर से स्व.बजरंग सोनी की स्मृति में दानपुण्य कार्यक्रम के तहत गायों को गुड़ चारा खिलाया ।

Exit mobile version