– कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में किसान कांग्रेस हर जरूरतमंद के साथ खड़ी

रोहतक ।स्व. राजीव गाँधी की 30 वी पुण्यतिथी किसान कांग्रेस ने जरूरत मद लोगो की मदद करके बनाई कोरोना काल में जरूरतमंद भूखे ना सोये इसके लिए हरियाणा किसान कांग्रेस के वाइस चेयरमैन संदीप हुड्डा किलोई हल्के के उन इलाकों में पहुंचे जहां मदद की बड़ी दरकार है इस दौरान संदीप हुड्डा के नेतृत्व में किसान कांग्रेसियों ने 1000 मास्क, 500 सैनिटाइजर की बोतल, केले ,बिस्कुट, फ्रूटी सहित अन्य सामग्री वितरित की इस दौरान संदीप हुड्डा ने राजीव गाँधी को याद करते हुए बताया कि स्व. राजीव गांधी जी ने पंचायतों को जो ताकत दी, उसी के कारण आज हमारे गाँव मजबूत हैं और देश की तरक्की का आधार बने हुए हैं इसके साथ बोलते हुए संदीप हुड्डा ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लिया देश में कोरोना के कारण जो मौतें हुई है और आर्थिक तंगी बढ़ी है वह सब भाजपा सरकार के नकारापन के कारण है बड़े शर्म की बात है कि भाजपा सरकार 1 साल में महामारी का तोड़ नहीं निकाल पाई बीमारी की जड़ तक पहुंचने की बजाए अब कोरोना की तीसरी लहर का हवाला देकर लोगों लोगों में डर भरा जा रहा है सरकार कोरोना की तीसरी लहर बताने की बजाय इस महामारी पर रोक लगाएं संदीप हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई के आह्वान पर पूरे प्रदेश के 90 के 90 हल्कों में जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेसी मैदान में जमे है।

जहां जरूरतमंद सरकार की कु नीतियों से परेशान होकर सहायता की उम्मीद में बैठे थे संदीप हुड्डा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में किसान कांग्रेस चौबीसों घंटे जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को परेशानी के गर्त में झोंकने के लिए जिम्मेदार भाजपा को सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है जो सरकार नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे सकती उसे तुरंत कुर्सी छोड़ देनी चाहिए अगर भाजपा सरकार ने नैतिकता के आधार पर सत्ता को नहीं छोड़ा तो आम जनता जनार्दन मैदान में उतर कर सत्तासीनो को कुर्सी से उतारने के लिए मजबूर होगी संदीप हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और उनके वजीर एक तरफ तो लॉक डाउन का हवाला देकर लोगों को घरों में रहने का पाठ पढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद उद्घाटन कार्यक्रमों में सैकड़ों की तादाद में जुट कर सोशल डिस्टेंस नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं इससे साफ है कि भाजपाइयों की नीति और नियत दोनों ही खराब है। सरकार की इसी नियत को भापकर लोग अब बगावत के तेवर अपनाते हुए दुकाने खोलने को मजबूर हो रहे हैं ।महामारी को ध्यान में रखते हुए संदीप हुड्डा और उनकी टीम ने सोशल डिस्टेंन्सिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया।
इस दौरान उनके साथ पंकज भट्टी , बिट्टू हूडा, राहुल कादयान, संदीप धनखड़, सोनू हूडा सुरेंदर लाला साथ मौजूद थे।