Site icon OmExpress

स्व.लता मंगेशकर की याद में गीतों का कार्यक्रम
“सात सुरो की शाम लता मंगेशकर के नाम” आयोजित होगा …


बीकानेर, । सद्भावना संगीत कला केन्द्र द्वारा आयोजित फिल्मी गीतों का कार्यक्रम लता मंगेश्कर को समर्पित रहेगा । सद्भावना संगीत कला केंद्र के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक इकरामुदीन कोहरी ने बताया कि स्व.लता मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि की पूर्व संध्या 05 फरवरी रविवार को टाउन हॉल में अपरान्ह 04 बजे ‘सात सुरो की शाम – लता मंगेशकर के नाम’ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक विवेकानन्द आर्य ने बताया कि लताजी को शहर की सुरीली गायिकाओं व गायकों द्वारा उनके सोलो गीतों की प्रस्तुति देकर देश की महान गायिका को श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी।

Exit mobile version