Site icon OmExpress

स्व. शेखावत की जयन्ती पर विधानसभा में पुष्पांपजलि कार्यक्रम

——————–
जयपुर 23 अक्टूबर । पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व्. भैरोंसिंह शेखावत की जयन्ती पर आज यहॉं विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, पर्यटन मंत्री श्री विश्वेरन्द्र सिंह, विधायक सर्वश्री नरपत सिंह राजवी, जगसीराम, जोगाराम कुमावत, छगनसिंह, अविनाश गहलोत, धर्मेन्द्र कुमार, रामप्रसाद कसानिया, रामलाल, हेमाराम चौधरी एवं मोहम्मद रफीक, पूर्व सांसद श्री अश्क अली टांक एवं पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह ने स्व. शेखावत के चित्र पर पुष्प् अर्पित कर अपनी भावांजलि दी।

स्व. शेखावत के परिजनों में उनके दौहित्र श्री अभिमन्यु सिंह तथा दोहित्री सुश्री मूमल ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया।
विधानसभा के कार्यकारी सचिव श्री दिनेश कुमार जैन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं विधानसभाकर्मियों ने भी स्व. शेखावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

Exit mobile version