Site icon OmExpress

सड़को की हालत नहीं सुधरे तो भाटी करेंगे आंदोलन

बीकानेर। राजस्थान सरकार के पूर्व मे रहे मंत्री देवी सिंह भाटी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि कल बुधवार को हुए इस विभत्स हादसे पर मे गहरा शोक प्रकट करता हूं, तथा इस हादसे से पहले इस सडक मार्ग पर भवन मैटेरियल-ट्रको की रिपेयरिंग गैरेज आदि के कार्य करने वाले, जो कि सडक से दूर स्थापित करने के लिए सम्बंधित मंत्री, मुख्यमंत्री, शहर प्रशासन को बार-बार पत्र लिखकर आगाह किया था।

ओर इस बाबत धरने/प्रदर्शन भी किये। लेकिन मंत्री प्रशासन द्वारा वहां से कब्जाधारियों को हटाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक प्रशासन ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की। जिसके परिणाम स्वरूप कल बुधवार की रात को यहां इस मार्ग पर निर्दोष शादी मे आयी महिलाओं को जान गंवानी पडी। भाटी ने बताया कि शीघ्र ही इस सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री व सम्बंधित मंत्री से मिलकर दोषी प्रशासन के अधिकारियों पर कार्यवाही करने की बात करेंगे तथा इस सडक पर से कब्जाधारियों को न हटाया तो मजबूरन वहां धरना देने को विवश होंगे। देवीसिंह भाटी प्रवक्ता सुनिल बांठिया ने कहा कि प्रशासन एवं राज्य सरकार को देवीसिंह भाटी द्वारा कहीं बार कहने के बावजूद उन्होंने अपनी हठधर्मिता कायम रखी,जिस वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसके लिए अस्पष्ट रूप से स्थानीय प्रशान जिम्मेदार हैं।*

Exit mobile version