Site icon OmExpress

सड़क दुर्घटना में घायल की पीबीएम अस्पताल में इलाज़ के चलते मौत

बीकानेर। सडक दुर्घटना में घायल व्‍यक्ति की अस्‍पताल में मौत,गजनेर थाना क्षेत्र की आरडी 837 में शनिवार सुबह हुई सडक दुर्घटना में घायल एक पूगल निवासी व्‍यक्ति की शनिवार दोपहर बाद बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मारे गए व्‍यक्ति के भतीजे पूगल में सीडीवाई हिन्‍दुपुरा निवासी 20 वर्षीय जसंवत सिंह राजपूत पुत्र मान सिंह ने शनिवार रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह पिकअप जीप आरजे-07-जीडी-2013 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए उसके चाचा को टक्‍कर मार दी।

इस दुर्घटना में घायल उसके चाचा को इलाज के लिये पीबीएम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल मानवेन्‍द्र को सौंपी गई है।

Exit mobile version