Site icon OmExpress

सड़क दुर्घटना में राजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल की मौत, 3 सिपाही घायल

राजगढ़ 7 अक्टूबर। (श्याम जैन) सादुलपुर – राजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल शीश राम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, जबकि उनके साथ गए अन्य 3 सिपाही भी इस हादसे में घायल हो गए। घायल सिपाहियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
राजगढ़ के थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ थाने के गैंगरेप प्रकरण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल जयपुर जा रहा था, उसी दौरान 7 अक्टूबर को तड़के सवेरे जयपुर के निकट यह सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में हेड कांस्टेबल शीशराम काल कलवित हो गए हैं, बाकी तीन सिपाही घायल हैं, उनकी स्थिति ठीक बताई गई है।

Exit mobile version