Site icon OmExpress

सड़क दुर्घटना में  SDM का निधन

ओम एक्सप्रेस – जैसलमेर(राज.)
जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ के चोखी ढाणी के पास उपखंड अधिकारी की सरकारी गाड़ी के सामने से आ रहा ट्रक से जोरदार टक्कर हो जाने से SDM अंशुल कुमार सिंह का निधन हो गया।

साथ ही पत्नी व ड्राईवर गम्भीर रूप से घायल हो गए, घायलों को जोधपुर अस्पताल ले जाया गया,जहां पर उपचार चल रहा हैं।

बतादे 15 जुलाई को फतेहगढ़ का SDO का चार्ज सम्भाल ही था।

मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी पहुंच गए।

फतेहगढ़ एसडीएम की दुर्घटना में मृत्यु
पत्नी व ड्राईवर गंभीर रूप से घायल, बच्चा सुरक्षित। सूचना पाकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह अस्पताल जवाहर चिकित्सालय पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी को लाया गया था जवाहर चिकित्सालय, जहां डॉक्टरों ने किया उसे मृत घोषित। एसडीएम की पत्नी और गाड़ी चला रहे ड्राइवर की हालत गंभीर। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक पहुंचे माहेश्वरी अस्पताल, जहां घायलों का प्रारंभिक उपचार करने के बाद में जोधपुर किया गया रेफर। घटना रात के करीब 11 बजे की है, जब उपखण्ड अधिकारी अपनी गाड़ी फतेहगढ़ के लिए जा रहे थे। होटल चोखी ढाणी के आगे जा रहे ट्रक के पीछे उनकी गाड़ी घुस गई। ट्रक ड्राईवर ट्रक छोड़कर फरार हुआ। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। अस्पताल पहुंचे जिले के अधिकारी। करीब 12 बजे घायलों को किया गया जोधपुर रेफर। पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व सभापति अशोक तंवर एवं पूर्व प्रधान अमरदीन समाजसेवी हरीश धनदेव भी पहुंचे अस्पताल। व्यवस्थाओं में जुटे वहां मौजूद कई लोग।महेश्वरी हॉस्पिटल में मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार ओम भाटिया व मानसिंह देवड़ा आदि ।

Exit mobile version