Site icon OmExpress

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, ट्रेक्टर-बाइक की भिड़ंत

बीकानेर। बीकानेर में बुधवार को फिर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। यह हादसा लूणकरनसर थाना क्षेत्र में हुआ। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है।
बताया जा रहा है कि 264 आरडी के पास हुआ। जहां ट्रैक्टर व मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक ईंट-भट्टे पर काम करते थे। अमावस्या की छुट्टी होने के कारण ये तीनों बाइक पर खरीदारी के लिए लूणकरनसर आये हुए थे। वापसी के दौरान हरियासर के निकट 264 आरडी पर यह हादसा हुआ। मृतकों में दो पीलीबंगा व एक लूणकरनसर निवासी बताया जा रहा है।

Exit mobile version