Site icon OmExpress

हज़रत गट्टे वाले बाबा के आंगन में फाग महोत्सव मनाया

जयपुर।हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल हज़रत गट्टे वाले बाबा के फाग महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से बाबाजी के आंगन में मनाया गया इस अवसर पर बाबा के स्थान पर फूलों की होली खेली गई बाबा जी को फल फूल और मिठाइयों की झांकी सजाई गई खोले के हनुमान जी श्री गुरु कृपा सत्संग रामायण पाठ मंडल की ओर से सुंदरकांड के पाठ किए गए उसके बाद खाटू श्याम जी भजन मंडली गणेश एंड पार्टी की ओर से बाबा को भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी इस अवसर पर बाबा के आंगन में सभी धर्मों के सामाजिक राजनीतिक अधिकारीगण ने भाग लिया सभी आने वाले श्रद्धालुओं को दोना प्रसादी वितरण की गई।

Exit mobile version