Site icon OmExpress

हम के प्रवक्ता दानिश पर रेप का केस, महिला ने कहा-वह मेरे बच्चे का पिता

पुलिस जांच में जुटीं, बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराई जाएगी

(रिपोर्ट -अनमोल कुमार ) पटना : बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर सचिवालय थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। झारखंड की रहने वाली एक आदिवासी महिला के बयान पर FIR दर्ज की गई है। उक्त महिला का आरोप है कि दानिश उसके बच्चे के पिता हैं। उसने कहा कि वर्ष 2011 में वह पटना आयी थी। यहीं पर उसकी मुलाकात दानिश से हुई। उस वक्त वह एक टीवी चैनल में कार्यरत थे। दर्ज FIR में आरोप के मुताबिक, महिला अपना काम खत्म करने के बाद वापस पटना जंक्शन लौट रही थी। जिस समय वह स्टेशन पहुंची, उस वक्त वहां कोई ट्रेन रांची के लिए नहीं थी। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे, जिनसे डरकर वह स्टेशन के बाहर आ गई तो वहां दानिश को देखा और उनसे मदद मांगी। महिला का आरोप है कि दानिश उसे सचिवालय थाना इलाके के एक फ्लैट में ले गये। वहां दो प्लेट खाना मंगवाया। खाना खाने के बाद उसे नशा हो गया। उसी वक्त दानिश ने उसके साथ गलत काम किया। महिला ने FIR में इस बात का जिक्र किया है कि जिस वक्त यह सब कुछ हुआ उस समय वह पूरी तरह से बेहोश नहीं थी, लेकिन अर्द्धबेहोशी की हालत में उसमें खुद को बचाने की ताकत नहीं थी। इस घटना के बाद किसी तरह वह अगले रोज सुबह 6 बजे रांची के लिए रवाना हुई। वहीं, दूसरी ओर हम नेता दानिश रिजवान ने इस संबंध में कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। महिला के लगाये गये आरोपों के बाद सचिवालय थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस उस बच्चे का डीएनए जांच करवायेगी, जिसे महिला दानिश से होने का दावा कर रही है। फिलहाल दुष्कर्म मामले में FIR होने के बाद दानिश की मुश्किलें भी बढ़ गयी हैं।

Exit mobile version