Site icon OmExpress

हम सभी को साथ मिलकर आगामी कार्यों को समायोजित करना है : रांका

बीकानेर ,। गंगाशहर स्थित नैतिकता का शक्तिपीठ परिसर में आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान का (सत्र 2020-2023) रविवार को दायित्व हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले सामूहिक नवकार मंत्र एवं अणुव्रत गीत का संगान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के नव नियुक्त अध्यक्ष महावीर रांका को निवर्तमान अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने कार्यभार सौंपते हुए विधिवत दायित्व हस्तांतरण करवाया। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के नवनियुक्त अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि गुरुदेव तुलसी के आशीर्वाद से नैतिकता के संदेश को आत्मसात करते हुए हम सभी को साथ मिलकर आगामी कार्यों को समायोजित करना है। साथ ही आचार्य श्री महाश्रमण जी के इंगित अनुसार अभिनव सामायिक सहित अन्य आध्यात्मिक तथा धार्मिक कार्यों के आयोजन पर बल दिया जाएगा। आचार्य तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रतिष्ठान की आगामी गतिविधियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही रांका ने कहा कि भविष्य में जल्द ही संस्थान के चहुंमुखी विकास की दृष्टि से समाज के लोगों को इसमें विभिन्न समितियों के माध्यम से जोड़ा जाएगा ताकि लोग अपनी प्रतिभा के माध्यम से संस्था के कार्यों में योगभुत बन सके।

संस्थान अध्यक्ष महावीर रांका ने सत्र 2020-2023 के लिए आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महामंत्री पद पर हंसराज डागा, उपमंत्री जेठमल बोथरा, कोषाध्यक्ष बिमल चौपड़ा तथा कार्यकारिणी में गणेशमल बोथरा, दीपिका बोथरा, बसंत नौलखा, विनोद बाफना, किशन बैद को नियुक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के ट्रस्टीगण डॉ. जेठमल मरोठी, नारायण गुलगुलिया, अमरचंद सोनी, जतन संचेती आदि भी मौजूद रहे।

Exit mobile version