Site icon OmExpress

हरियाणा कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान

हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से कांग्रेस नेता ने दूसरी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि यह नेता कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह है जिन्होंने पार्टी से अलग होकर खुद भी निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़े थे और साथ ही अपनी बेटी चित्रा सरवारा को विधानसभा चुनाव लड़वाया था। लेकिन निर्मल सिंह और उनकी बेटी विधानसभा चुनाव हार गई थी।

अब निर्मल सिंह व उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने अपने आवास पर बैठक बुलाई थी जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों के सामने साफ कर दिया है कि वो अलग पार्टी बनाने वाले है। कांग्रेस से बागी होकर बेटी को निर्दलीय चुनाव लड़ाने वाले निर्मल सिंह ने कहा है कि अभी पार्टी के नाम की घोषणा नहीं की है उनकी बेटी चित्रा फरवरी 2020 में अपने समर्थकों से राय के बाद पार्टी का ऐलान करेंगे।

वहीं निर्मल सिंह ने कहा कि झंडे और डंडे की घोषणा अपने समर्थकों की राय लेने के बाद ही करेंगे । कुमारी सैलजा पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि अगला चुनाव नई पार्टी के तले ही लड़ा जाएगा।

साथ ही प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर निर्मल सिंह कहा कि हुड्डा मेरे बड़े भाई है लेकिन हमारी राजनीति की राह उनसे अलग ही रहेगी। कुमारी सैलजा की वजह से मुझे निर्दलीय चुनाव लड़ने को मजबूर होना पड़ा।

वहीं निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा ने कहा कि नई पार्टी का आगाज तो तभी हो चुका था जब हमने निर्दलीय चुनाव लड़कर जनता का समर्थन हासिल किया था। उन्होंने कहा कि दो हलकों अंबाला व अंबाला कैंट से एक लाख लोगों का समर्थन मिला और नई पार्टी बनाने का फैसला भी इन्हीं लोगों का है।

Exit mobile version