Site icon OmExpress

हरियाणा के बच्चों ने पूरे विश्व में ओलंपिक, एशियाड व कामनवेल्थ में अपना नाम का परचम लहराया है-डॉ. रीटा शर्मा

15वें मिनी ओलम्पिक का डॉ. रीटा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
हर्षित सैनी
रोहतक। डिफेंस स्पोर्ट्स एवं वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्थानीय राजीव गाँधी स्टेडियम में 15वें मिनी ओलम्पिक का मुख्यातिथि रोहतक के लोकसभा सांसद डा. अरविन्द शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया।
डॉ. रीटा शर्मा ने उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों के घर में गुरु उनके माता पिता हैं और स्कूल में अध्यापक। जिस गुरु का बच्चे पर आशीर्वाद रहता है, वह कभी पीछे नहीं रहते। आपका सबसे पहले कर्तव्य अपने गुरुओं का सम्मान करना है।

उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब आप खेलते हैं तो आपका शारीरिक व मानसिक दोनों का विकास होता है। यह एक तरह की एक्सरसाइज है, जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। आपके शरीर से ऐसे हार्मोन निकलते हैं, जो आपको खुशी देते हैं। जब आप खुश होते हैं तो आपके अंदर एक अलग कांफिडेंस आता है।
डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि बच्चों को उसी खेल में हिस्सा लेना चाहिए, जिसमें उनकी विशेष रुचि हो। जो आपको खेल अच्छे लगते हैं, आप चाहते हैं कि उस में आप बुलंदियों को छूएं तो उस खेल को आपको पूरी लग्न, मेहनत से खेलना चाहिए। ऐसी कोई शक्ति नहीं है, जो आपको सफलता पाने से रोक सके। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के बच्चे भारत में ही नहीं वरन पूरे विश्व में आयोजित खेलों ओलंपिक, एशियाड व कामनवेल्थ में अपना नाम का परचम लहरा रखा है।
सोसायटी संचालक राकेश बुधवार ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष भाई राजीव दीक्षित की स्मृति में आयोजित की जाती है। विभिन्न विद्यालयों के बच्चे बड़ी ही गर्मजोशी के साथ भाग लेते हैं। खेल कूद हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक सभी प्रकार का विकास स्वतः ही संभव हो पाता है। बच्चों में आपसी मेलजोल की भावना बढ़ती है।

उनका कहना था कि तकनीकी युग के कारण बच्चे डिजिटल उपकरणों की सीमा तक बंध कर रह गए हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ही उन्हें अनंत सीमाओं तक पहुंचाने का कार्य करती है। बच्चों का दिमाग खुलता है और वह हर चीज में रुचि ले पाते हैं। तनाव कम होता है और मन प्रफुल्लित होता है।
कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा कर्णपुरी, सैनी एजुकेशन सोसायटी के प्रधान धर्म सिंह दहिया, प्रख्यात रंगकर्मी रघुविन्द्र मलिक उर्फ रघु मलिक, बालकिशन सैनी, राम किशन राठी, आल इण्डिया रेडियो स्टेशन के पूर्व डायरेक्टर धर्मपाल मलिक, निगम पार्षद कदम सिंह अहलावत, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल एवं जोगिन्द्र शास्त्री उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न सामादिक क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मान पत्र देकर देकर सम्मानित किया गया। प्रख्यात रंगकर्मी रघुविन्द्र मलिक उर्फ रघु मलिक, स्वीटी मलिक, सुविख्यात लेखक डॉ. मधुकांत, डॉ. एस.डी. मलिक, डॉ. जगदीश मलिक, नरेश ढ़ल, नरेश शर्मा, जगदीप जुगनू, जगबीर आर्या, बोद्ध राज, सुरेन्द्र देशवाल को सम्मानित किया गया।

Exit mobile version