Site icon OmExpress

हरियाणा कैथल नव दंपति जोड़ों के जोड़े का सड़क हादसे में मौत

हाथों से अभी शादी की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा कि हादसे में हो गई दूल्हा-दुल्हन की मौत

बीकानेर। शादी को महज 12 दिन हुए थे। अभी दूल्हा-दुल्हन के हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा कि बीती रात को दोनों सडक़ हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। जिसके चलते जिस घर में शादी की खुशियां थी। उसी घर में माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दूल्हा-दुल्हन हरियाणा के कैंथल के रहने वाले थे। 12 दिन पहले ही इनकी शादी हुई थी। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन बीती रात को बीकानेर आ रहे थे। बीती देर रात को भामटसर के पास उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इन दोनों को कार से बाहर निकाला तथा इन्हें राजकीय अस्पताल सरदारशहर पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर आते वक्त श्रीडूंगरगढ़ के निकट इन दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक दूल्हे का नाम विशाल बताया जा रहा है।

Exit mobile version