Site icon OmExpress

हरियाणा चुनाव : आम आदमी पार्टी जल्द ही अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी

भाजपा में टिक-टोक बनाओ, टिकट पाओ-नवीन जयहिन्द
जयहिन्द की विपुल गोयल व राव नरबीर को नसीहत अब पांच साल टिक-टोक पर गाने गाओ, अगली बार भाजपा से टिकेट पाओ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय व आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार होंगे स्टार प्रचारक

एक पेड़ काटने का मतलब एक व्यक्ति की हत्या के समान है-सांसद सुशील
सभी आप उम्मीदवारों को चुनाव कैम्पेनिंग की ट्रेनिंग दी
अनूप कुमार सैनी
रोहतक, 5 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंड़ित नवीन जयहिन्द ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए भाजपा में टिकट वितरण के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष जयहिन्द ने भाजपा के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्त्ताओं को नहीं बल्कि टिक-टोक में गाना गाने वालों को मिलती है।

प्रदेशाध्यक्ष ने विपुल गोयल, राव नरबीर सहित टिकट के लिए रोने वाले भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि ये अगले पांच साल टिक-टोक पर गाना गाए और अगली बार भाजपा से टिकट पाए। भाजपा में जिस तरह से टिकट का वितरण हुआ, उससे साफ़ है कि भाजपा 75 पार तो दूर 15 पार नहीं जा पाएगी। इस बार जमीन पर काम करने वालों और टिक-टोक पर गाना गाने वालों के बीच मुकाबला होगा।
इस पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में नवीन जयहिन्द ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्त्ता स्टार प्रचारक है।

वैसे हरियाणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय व आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार आप प्रत्याशियों के प्रचार के लिए हरियाणा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्त्ताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने जनता के लिए लाठियां खाई है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव कैम्पेनिंग की ट्रेनिंग दी है व मेनिफेस्टों के लिए प्रत्याशियों से उनकी विधानसभाओं से सम्बन्धित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
नवीन जयहिन्द ने बताया कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी, जो जनता की समस्याओं से जुड़ा हुआ होगा। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्त्ता दूसरी पार्टियों के एक हजार कार्यकर्त्ताओं के बराबर है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिल्ली को मॉडल को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं व वोट मांग रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद सुशील गुप्ता ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, न कि धर्म-जाति को लेकर। आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली में काम किए हैं, चाहे बिजली-पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान-जवान के लिए जो एतिहसिक काम किए हैं।
उनका कहना था कि प्रत्याशी उसी मॉडल को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने उसको उम्मीदवार बनाया है, जो जनता के दर्द को समझ सकें। अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आती है तो दिल्ली से कई गुना काम हरियाणा में होगा।
मुम्बई में मैट्रो शैड के लिए भाजपा सरकार द्वारा काटे जा रहे करीब 2700 पेड़ों के बारे पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद सुशील ने कहा कि एक पेड़ काटने का मतलब एक व्यक्ति की हत्या के समान है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार आने के बाद इन्होंने दिल्ली में भी मालवीय नगर के पास रिंग रोड पर सैंटर हाऊसिंग कालोनी के लिए बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट हेतु ऐसा ही प्रयास किया था, जिसमें हजारों पेड़ काटे जाने थे लेकिन आप पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने चिपको आन्दोलन चला पेड़़ों को बचाया था। जिसके चलते कोर्ट व सरकार को यह मानना पड़ा कि यह गलत काम हो रहा है।

इससे पहले आज आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों की रोहतक राज्य कार्यालय में मीटिंग हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा सह-प्रभारी सांसद डॉ. सुशील गुप्ता व प्रदेशाध्यक्ष पंड़ित नवीन जयहिन्द ने ली। इस मीटिंग में सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार-प्रसार के व आदर्श आचार संहिता के पालना के दिशा-निर्देश दिए गए।

Exit mobile version