भ्रष्टाचार में कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया
नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी “)। हरियाणा, दिल्ली और यूपी में तमाम जगहों पर CBI ने छापेमारी की है और इस दौरान कई अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है| ऐसी बड़ी जानकारी सामने आ रही है| बताया जाता है कि सीबीआई ने दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में कई जगहों पर छापा मारा है।यह छापेमारी ‘उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय विद्युत प्रणाली सुधार परियोजना’ के संबंध में की गई।
सीबीआई ने इस परियोजना से जुड़े टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया। इनपर पैसे खाने का आरोप बताया जाता है।

You missed