Site icon OmExpress

हरियाणा में कुल 8381 संक्रमित – 109 नए मामले आए

-: महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में संक्रमण का आंकड़ा ज्यादा -:एक ट्रांसजेंडर भी पॉजिटिव

चंडीगढ़।प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। पिछले 10 दिन में करीब 4013 केस आए हैं। यही सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। बुधवार को 109 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 8381 पर पहुंच गया है। प्रदेश में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा संक्रमित हैं और उन्हीं की ज्यादा मौत हो रही है।
अभी तक 68.32 फीसदी पुरूष तो 31.70 फीसदी महिला कोरोना संक्रमित हैं।
यही नहीं प्रदेश में कोरोना से 118 सांसें थम चुकी हैं, इनमें 80 पुरूष और 38 महिलाएं हैं। चिंता की बात यह है कि 52 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 37 की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 15 वेंटीलेटर पर हैं।

राहत की बात यह है कि बुधवार को 22 मरीज ठीक होकर घर लौटे, इनमें भिवानी में 16 और पंचकूला में 6 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब ठीक होने वालों की संख्या 3770 पर पहुंच गई है।

Exit mobile version