पंचकूला: अक्सर देखा जाता है कि यात्री हरियाणा रोडवेज बसों की कमी के चलते परशानी महसूस करते हैं|जहां यात्रियों को हरियाणा रोडवेज बस का घटों इन्तजार करना पड़ता है तो वहीँ जब बस मिलती है तो उन्हें बैठने के लिए सीट मिलने की बजाय खड़े होकर यात्रा व्यतीत करनी पड़ती है…अब यहां किया भी क्या जाए बसें कम हैं यात्री ज्यादा है तो ऐसा दृश्य तो सामने आना बनता ही है|उधर, कई बार तो यह भी देखने को मिलता है कि यात्री बस के गेट पर..बस के पीछे लटककर यात्रा कर रहे होते हैं|

हालांकि, हरियाणा सरकार यात्रियों की मुसीबतों को देख रही है और उन्हें कम करने की ओर कदम बड़ा रही है|हरियाणा सरकार हरियाणा रोडवेज बसों में किसी यात्री को कोई दिक्कत न हो उसकी यात्रा आराम से कटे इस पर प्रयासरत है|तभी तो हरियाणा सरकार दवारा हरियाणा रोडवेज में 12 नई बसों को जोड़ा गया है|हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो में 12 नईं बसों को शामिल किया गया है|सोमवार को ये बसें अलग-अलग रूटों के लिए रवाना की गई हैं जिन्हे पंचकूला से विधायक व हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई है|

सभी बसें वाया पंचकूला होते हुए इन रूटों को पकड़ेंगी…..

पंचकूला हरियाणा रोडवेज के GM रविंदर पाठक ने बताया कि हरियाणा रोडवेज में शामिल हुईं ये 12 नई बसें वाया पंचकूला होते हुए चलेंगी|ये बसें कालका से दिल्ली, कालका से सिरसा,कालका से हिसार, कालका से रोहतक चलेंगी|पाठक ने बताया कि, पहले इन रूटों पर कुल 17 बसें चल रही थी जिसमें कालका से दिल्ली 8 बसें और पंचकूला से दिल्ली 9 बसें चल रही थी लेकिन अब ये 12 बसें इन रूटों पर और जुड़ गई हैं|

लगातार बढ़ रही यात्रियों क़ी संख्या को देखते हुए उठाया गया कदम…..

पाठक ने कहा कि इन बसों के जुड़ने से हम यात्रियों की यात्रा से संबंधित परेशानियों को दूर कर पाएंगे|हम देख रहे हैं कि दिन प्रतिदिन लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है|अब जब यात्रियों की संख्या बढ़ रही है तो हरियाणा रोडवेज़ क़ी बसों में इजाफा करना स्वाभाविक है|इन बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत चलाया गया है