Site icon OmExpress

हरियाणा सेवा समिति के चुनाव निर्विरोध, जयनारायण अध्यक्ष व वेदप्रकाश सचिव बने

बीकानेर। हरियाणा सेवा समिति (रजि.) के वर्ष 2021-2024 के लिए चुनाव वेदप्रकाश बंसल द्वारा सम्पन्न कराए गए। चुनाव निर्विरोध हुए हैं। समिति के अध्यक्ष जयनारायण गोयल होंगे जबकि सचिव पद पर वेदप्रकाश का मनोनयन हुआ है। वहीं कोषाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल (गुप्ता), उपाध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल, उपमंत्री पवन कुमार जोहरी, सलाहकार सदस्य एवं संरक्षक प्रकाश चंद गोयल, वेदप्रकाश बंसल व बृजमोहन गर्ग होंगे। इसके अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्यों में दिनेश गुप्ता अग्रवाल, देशराज गर्ग अग्रवाल, घनश्याम गर्ग अग्रवाल, नरेश गुप्ता अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, कैलाश चंद्र गोयल, सज्जन कुमार गोयल, वरुण बंसल व सतीश गोयल शामिल है।

Exit mobile version