Site icon OmExpress

हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में लगाए गए पेड़

बीकानेर।पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य निरंतर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य मे पार्षद सुधा आचार्य जो कि पर्यावरण प्रेमी भी है के नेतृत्व में वार्ड 2 में अनेक वृक्षों का रोपण किया गया।
वार्ड के जागरूक नागरिक अनिल पुरोहित ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर और हमारी पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य के नेतृत्व में वार्ड में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण निरंतर किया जा रहा है इसी कड़ी में आज नीम, टाली तथा अन्य वृक्ष जो मानवजाति के लिए हितकारी हैं उनका रोपण किया गयाहै।
इस अवसर पर महिला शक्ति के साथ युवा शक्ति, किशोर वर्ग के गंगाधर व्यास, शांति देवी ,बेबी व्यास ,सन्तोष ,कमला, सरस्वती सोनी, कंचन पारीक, चंचल पारीक, कैलाश जी ,विक्की, नंद किशोर ,तेजकरण, मनीष गजानी, पवन जी स्वामी, तथा समाज के गणमान्य स्वजनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

Exit mobile version