Site icon OmExpress

हाथकरघा बुनकरों से आवेदन आमंत्रित

बीकानेर। राज्य सरकार हाथ करघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए नगद पुरस्कार देगी।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि इस वितीय वर्ष में जिले में कार्यरत बुनकरों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए वही बुनकर पात्र होंगे जो हाथ करघा पर बुनाई का कार्य पिछले 3 वर्षों से कर रहे है तथा इन वर्षाें के दौरान चयनित नहीं किया गए है। पात्र हाथ करघा बुनकर अपना आवेदन 25 अगस्त तक कार्यालय महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र में जमा करवा सकते है। आवेदन फार्म जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है।

Exit mobile version