Site icon OmExpress

हिंदी पत्रकारिता दिवस: नोएडा में 8240 पत्रकारों-परिजनों को मिली वैक्सीन

– एक दिन में 400 से ज्यादा ने कराया टीकाकरण

नोएडा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को साकार करने के लिए गौतमबुद्ध नगर में इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 में मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई (DM Suhas LY IAS) स्वयं इस मिशन पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में 10 मई को पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इसके अंतर्गत अब तक 8240 मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पंकज पाराशार लगातार मीड़िया बंधुओं से टीकाकरण करने की अपील कर रहे हैं।

– शनिवार को 420 पत्रकारों-परिजनों का हुआ टीकाकरण

सभी मीडिया बंधुओं को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके, इस उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में जनपद में कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी गुंजा सिंह के नेतृत्व में सेक्टर 6 में स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में शिविर संचालित करते हुए मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। शनिवार को केंद्र में 420 मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। डिप्टी कलेक्टर गुंजा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया बंधुओं के लिए 10 मई से माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 8240 मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।

– मीडियाकर्मियों के लिए वैक्सीनेशन की अलग व्यवस्था हुई

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि मीडियाकर्मियों के लिए वैक्सीनेशन के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत 10 मई से नोएडा के सेक्टर-6 में स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में वैक्सीनेशन शुरू की गई है। नोएडा मीडिया क्लब की तरफ से क्लब के उपाध्यक्ष रिंकू यादव इस टीकाकरण के प्रभारी हैं। उनके साथ ईश्वर प्रसाद, दीपक यादव, सौरभ राय सहित संस्था के कई पदाधिकारी पत्रकारों को टीकाकरण कराने में जुटे हैं।

– पंकज पाराशर की अपील- कोविड का टीका जरूर लगाएं, तभी जीतेंगे हम

वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में देश के सभी नामी और प्रति प्रतिष्ठित मीडिया घरानों का मुख्यालय हैं। ज्यादातर चैनल गौतमबुद्ध नगर से ही लाइव होते हैं। इसकी वजह से यहां पर मीडिया कर्मियों की संख्या लाखों में है। कोरोना संक्रमण काल में भी मीडियाकर्मी जान की परवाह किए बिना खबरें इकट्ठे करने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे हैं। इस वजह से उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण होने का ज्यादा खतरा है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी अपील किया कि वह कोविड का टीका जरूर लगाएं। एनसीआर के क्षेत्रों में रहने वाले मीडियाकर्मी क्लब से संपर्क कर रहे हैं और उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। टीकाकरण का अभियान आगे भी चलेगा।

Exit mobile version