Site icon OmExpress

हिजबुल मुजाहिदीन के टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आतंकी गिरफ्तार

जम्मू।जम्मू और कश्मीर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और कुपवाड़ा जिले से हिजबुल के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने हिजबुल के गिरफ्तार आतंकियों के पहचान परवेज अहमद भट (22), अल्ताफ अहमद मिर (35), मोहम्मद (35), नजीमुद्दीन गुर्जर (44) और अब्दुल कयूम (29) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा के लालपोरा में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।

सेना ने कहा कि जम्मू और कश्मीर पुलिस के इनपुट के आधार पर सोमवार देर शाम एक ज्वाइंट ऑपरेशन में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि माछिल सेक्टर में सेना 56 आरआर ने हाल ही में घुसपैठ की नाकाम कोशिश के मद्देनजर तलाशी अभियान शुरू किया।

इससे पहले पुलिस ने जम्मू में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी फाइनेंसिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version