Site icon OmExpress

हिन्दू धर्मयात्रा का पुष्पवर्षा व रसगुल्ले खिलाकर किया स्वागत


नववर्ष पर सेवा व सहायता का लें संकल्प : महावीर रांका
बीकानेर। हर धर्म हमें मानवता और सेवा की सीख देता है। चैत्र नववर्ष की शुरुआत हमें सेवा और सहायता का संकल्प से करनी होगी। यह बात शनिवार को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने हिन्दू धर्मयात्रा को सम्बोधित करते हुए कही। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा केईएम रोड स्थित प्रेमजी पॉइंट पर हिन्दू धर्मयात्रा का स्वागत किया गया। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया तथा रसगुल्ले व टॉफियां वितरित कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को पानी की बोतल वितरित भी गई। इस दौरान डीजे व बैंड से भजनों व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां प्रसारित की गई। स्वागत करने वालों में राजेंद्र शर्मा, जगदीश मोदी, पंकज गहलोत, ललित भान सोलंकी, आनंद सोनी, शंभू गहलोत, तेजाराम राव, मोहित बोथरा, सुनील मिड्ढा, जय उपाध्याय, प्रणव भोजक, गणेश जाजड़ा, मधुसूदन शर्मा, घनश्याम रामावत, जसराज सिंवर, महेन्द्र साध, विक्की चढ्ढा आदि शामिल रहे।

Exit mobile version