Site icon OmExpress

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन।वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक रहे साथ ही वह पांच बार सांसद भी चुने गए। उन्होंने छह बार सीएम के रूप में राज्य की बागडोर भी संभाली।

पूर्व सीएम के निधन की पुष्टि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (IGMC), शिमला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जनक राज ने की। इससे पहले सोमवार को हार्ट अटैक आने के बाद वीरभद्र सिंह को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।मौजूदा समय में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक थे।

Exit mobile version