Site icon OmExpress

हिमाचल में घटना: कुचल गईं कई कारें, पहाड़ी गिरने से भारी नुकसान

नई दिल्ली,(दिनेश”अधिकारी”)।भारी बारिश पहाड़ी इलाकों के लिए भारी मुसीबत बन रही है| हिमाचल प्रदेश में तो हाल बेहद बुरा हो रखा है| यहां पर भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटना और बाढ़ ने कइयों को मौत के घाट उतार दिया है और यह सिसलिला यूं ही बदस्तूर जारी है| वहीं, इसके अलावा हिमाचल में जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटना और बाढ़ के बीच कई लोग फंसे हुए हैं| इसमें स्थानीय लोग भी शामिल हैं और पर्यटक भी| बताया जा रहा है फंसे हुए लोगों की संख्या सैंकड़ों में हैं जिन्हें मुसीबत से निकालकर सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है| लेकिन ऐसा करने में भारी बारिश के चलते काफी दिक्कत आ रही है| बारिश लगातार जारी है|

फंसे लोगों में पंजाब के लोग भी शामिल… हिमाचल में अलग-अलग जगहों जो लोग फंस रखे हैं और वह बाहर के हैं| ऐसे लोगों में पंजाब के लोगों की संख्या ज्यादा है| पंजाब के विभिन्न स्थानों से हिमाचल घूमने पहुंचे लोग भारी बारिश के चलते जहाँ के तहाँ फंस कर रह गए हैं| हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि उनकी कुछ पर्यटकों से फोन पर बात हुई है| ठाकुर ने कहा कि अगर मौसम ने साथ दिया तो हम उन्हें रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे। मौसम ठीक रहने पर वह खुद भी हेलिकॉप्टर से प्रभावित इलाकों का जायज़ा लेंगे| ठाकुर ने कहा कि इस बात का बड़ा दुख है कि हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश की वजह से जानमाल का नुकसान हुआ है।

हिमाचल के मंडी में घटी घटना…..हिमाचल के मंडी में भी लगातार बारिश हो रही है| जहां इसी के चलते यहां पहाड़ी टूटने जैसी बड़ी घटना घटने पर भारी नुकसान हो गया है| दरअसल, पहाड़ी के साथ कार पार्किंग थी| कार पार्किंग को टीन शेड के निर्माण के साथ बनाया गया था| जिस पर बीती रात अचानक से पीछे मौजूद पहाड़ी टूटकर गिर पड़ी| पहाड़ी के मलबे का वजन टीन शेड सह नहीं पाया और भरभराकर गिर गया| जिस वक्त यह घटना घटी, उस वक्त कई कारें पार्किग में खड़ी थीं| जो कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं| कई कारों की छत तो तो बिलकुल पिच्ची हो गई है| कई कारों के शीशे टूटे हैं। लेकिन नुकसान पार्किंग में खड़ी हर कार को हुआ है| फिलहाल, कारों को निकाला जा रहा है।

Exit mobile version