” पहाड़ी इलाकों में आये दिन होती है लैंडस्लाइड की घटना ”
नई दिल्ली,(दिनेश”अधिकारी”)।हिमाचल में फिर दहशत भरा मंजर, दरका पहाड़,तेज रफ्तार में गिर रहे हैं टुकड़े। पहाड़ी इलाकों में आयेदिन लैंडस्लाइड की घटना घट रही है| जहां हिमाचल से एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है| ज्ञात रहे कि, हिमाचल में अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड की घटना में अब तक भारी जान-माल का नुकसान हो चुका है| फिलहाल, हिमाचल में अब जहां से लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है| वह शिमला ज़िले का ज्योरी इलाका है| ज्योरी इलाके के पास लैंडस्लाइड की घटना के चलते NH-5 मार्ग अवरुद्ध हो गया है| सूचना के अनुसार जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है| जिला प्रशासन स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच चुका है| पुलिस भी मौके पर मौजूद है| वीडियो मे लैंडस्लाइड की घटना में दहशत भरे मंजर को साफ़ देख सकते हैं| पहाड़ दरकने के साथ उठे धूल के गुबार के बीच किस तरह से टुकड़े तेज रफ्तार में नीचे की तरफ आ रहे हैं|