Site icon OmExpress

हिमाचल में फिर बड़ा हादसा: पहाड़ टूटकर गिरा, नीचे से गुजर रहे थे वाहन…मलबे की चपेट में

नई दिल्ली,(दिनेश”अधिकारी”)। हिमाचल प्रदेश में बारिश का मौसम तबाही का मंजर पैदा कर रहा है| जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटना घट रही है और लोग जान से मारे जा रहे हैं| अबतक प्रदेश में विभिन्न जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है| वहीं, बीते बुधवार को किन्नौर में घटी लैंडस्लाइड की घटना में 13 लोग मारे गए हैं व अभी भी बचाव अभियान जारी है और लोगों को ढूढ़ा जा रहा है| इधर, इसी बीच दूसरी ओर प्रदेश के मंडी से किन्नौर जैसी ही खबर सामने आई है| हालांकि, यहां कुछ गनीमत रही है| बताया जा रहा है कि मंडी में मनाली-कीरतपुर हाईवे पर एक पहाड़ दरका है और जिस समय यह पहाड़ दरका, हाईवे पर से कई वाहन गुजर रहे थे| लेकिन घटना में काफी हद तक बचाव हो गया| दरअसल, पहाड़ जब टूटा और उसका मलबा जब नीचे गिरा तो सिर्फ एक ट्रक ही मलबे की चपेट में आया| हालांकि, ट्रक ने भी बचने की कोशिश की लेकिन ऐसा हो न सका| फिलहाल, ट्रक चालक की जान सेफ है| वह घायल हुआ है और उसे उपचार दिया गया है| बताया जाता है कि पहाड़ टूटने की यह घटना बुधवार रात घटी| पहाड़ टूटने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है और इस रुट से अलग-अलग जगहों में जाने का आवागमन ठप है| राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने का कार्य जारी है।

बचाव में अड़चन डाल रही प्रकृति, हिमाचल किन्नौर में पहाड़ से टूटकर गिर रहे पत्थर, अब तक 13 लाशें बरामद

नई दिल्ली,(दिनेश”अधिकारी”)।हिमाचल में प्रकृति अपना कहर तो ढा ही रही है साथ में बचाव अभियान में भी अड़चन डाल रही है| किन्नौर में पहाड़ टूटने के बाद अबजब मलबे में फंसे लोगों को तलाशा जा रहा है, उनकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है तो खबर है कि इस बीच मौके पर पहाड़ों से पत्थर टूटकर गिर रहे हैं| जिसके चलते लोगों को बचाने उतरीं टीमों को बचाव अभियान रोकना पड़ रहा है| रुक-रूककर बचाव अभियान चलाया जा रहा है| ऐसे में मलबे में फंसे लोगों पर उनकी जान जाने का खतरा मंडरा उठा है|मलबे में अबतक कुल 13 लाशें बरामद की जा चुकी हैं और कइयों को घायल अवस्था में पाया गया है| जिन्हें तुरंत उपचार के लिए भेजा गया है| फ़िलहाल, बचाव अभियान जितना आगे बढ़ेगा और अगर मलबे में कई लोग फंसे होंगें, जिन्हें तुरंत सहायता की जरुरत है उनके लिए यह देरी भयावह साबित होगी|

सीएम जयराम ठाकुर निकले हवाई सर्वेक्षण पर…..

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किन्नौर लैंडस्लाइड घटना का जायजा लेने के लिए निकले हुए हैं| मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर में भूस्खलन स्थल का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं| ठाकुर ने पहले ही कहा था कि मौसम सही रहने पर वह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे|

Exit mobile version