Site icon OmExpress

हिमाचल में 1 जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल

-: शिक्षा मंत्री ने खबरों से किया किनारा

✔️शिमला -रेखा कौशल
बीती देर शाम एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ने एक खबर चलाई। इसके मुताबिक सरकार ने एक जुलाई से स्कूलों को खोलने का फैसला ले लिया है। इन खबरों पर सरकार को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

दरअसल, संशय इस बात पर था कि स्कूलों को खोलने को लेकर केंद्र सरकार ने कोई गाइडलाइन्स जारी नहीं की हैं, लिहाजा प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कैसे फैसला ले सकती है। शिमला पुलिस ने अपने फेसबुक एकाउंट पर स्कूल खुलने की खबर को फेक बताया है। हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि राज्य के नामी मीडिया हाउस इस तरीके की गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग कैसे कर सकते हैं। इसी बीच शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं पता कि 1 जुलाई से स्कूल खुलने की चर्चा किसने चलाई है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक तो सीबीएसई के स्कूलों की परीक्षाएं भी तय नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में स्कूल खुलेंगे। इसको लेकर एचआरडी व गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स को फाॅलो किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अनलाॅक का दूसरा चरण शुरू हुआ है, ऐसे में हम बच्चों को संक्रमण की तरफ नहीं धकेल सकते। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कल कैबिनेट की बैठक भी होनी है, उसमें स्कूलों को खोलने को लेकर अनौपचारिक बातचीत हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश शिमला

Exit mobile version