Site icon OmExpress

हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने सरेआम किया युवक पर कातिलाना हमला*

मुकेश पूनिया
बीकानेर। खूनी रंजिश के चलते दिवाली की रात सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर आंनद मेहरा और उसके साथी बदमाशों ने एक युवक को सरेआम रोक लिया और कत्ल की नियत से उसके ऊपर तलवारों से हमला कर दिया तथा मौके पर अधमरी हालत में छोड़ कर फरार हो गये। भुट्टों के चौराहे पर भैंरूजी मंदिर के पास हुई इस खूनी वारदात से मौके पर दहशत सी फैल गई। वारदात में बुरी तरह घायल हुए मेहरो का बास निवासी प्रवीण मेहरा पुत्र राधेश्याम मेहरा को उसके साथियों ने ऑटों के जरिेय पीबीएम होस्पीटल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है

। ट्रोमा सेंटर की सघन चिकित्सा ईकाई में भर्ती २५ वर्षीय प्रवीण मेहरा ने बताया कि हनुमान हत्था निवासी आंदन मेहरा हमारें इलाके का कुख्यात बदमाश है,जो मेरे से खूनी रंजिश रखता है,दिवाली की रात में अपनी बाईक पर सुभाषपुरा की तरफ जा रहा था,इसी दरम्यान बाईक पर पीछा करते हुए भुट्टों का चौराह भैंरूजी मंदिर के पास पहुंचे आंनद मेहरा,बाबू मेहरा और आकाश मेहरा ने मुझे रोक लिया। मैं थोड़ा संभल पाता इससे पहले ही आंनद मेहरा ने तलवाल से मेरे ऊपर हमला कर दिया,नीचे गिरने के बाद तीनों जनों ने मेरे बुरी तरह मारा और आंनद मेहरा ने जान से मारने की नीयत से मेरे सिर पर तलवार से वार किया लेकिन मैंने अपना सिर बचा लिया।

वारदात के बाद तीनों हमलावारों खुलेआम चैलेंज देते हुए मौके से भाग गये,बाद में वहां पहुंचे मेरे दोस्तों ने मुझे होस्पीटल पहुंचाया। वारदात की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका स्थल पर जायजा लिया तथा हमलावारों के नाम सामने आने पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये। पुलिस ने पीडि़त प्रवीण मेहरा की रिपोर्ट पर हिस्ट्रीशीटर आंनद मेहरा और उसके दोनों साथियों के खिलाफ कातिलाना हमले का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आनंद मेहरा और प्रवीण मेहरा के बीच पिछले साल हुए किसी अपराधिक मामले को लेकर रंजिश चल रही है।

Exit mobile version