Site icon OmExpress

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, राहुल, ममता समेत कई नेता रहे मौजूद

रांची(एएनएस)/ झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, माकपा नेता सीताराम येचुरी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Exit mobile version