Site icon OmExpress

हैण्‍ड सैनेटाइजर एवं मोमबत्‍ती र्नि‍माण की दी जानकारी

-आत्मनिर्भर भारत के तहत कौशल सीखकर स्वरोजगार अपनाएं – सुथारउदासर – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार से वित पोषित एवं बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति बीकानेर द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा गांव उदासर में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरन्‍द्र मोदी जी के आहवान के अनुसार आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत घरेलू हंेड सेनेटाइजर एवं मोमबती निमार्ण की जानकारी दी गई। संस्थान के प्रभारी निदेशक ओम प्रकाश सुथार ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की महामारी के चलते प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित आत्मनिर्भर कार्यक्रम के गति देने के क्रम में आपको दो ऐसे कार्यों की जानकारी दी जा रही है जिसके माध्यम से आप कोरोना के इस संकट काल में अपना स्वयं का लघु उद्योग लगा कर घर से ही आय अर्जन कर सकते है। श्री सुथार ने कहा कि कोरोना से बचने के तीन उपायों को हमें अपने दैनिक जीवन में लागू करना अति आवश्यक है। पहला- समाजिक दूरी दूसरा मास्क का प्रयोग और तीसरा बार-बार हाथ धोना। इन तीन बातों का ध्यान रखकर ही हम कोरोना से बच सकते है। बहुत ही तेज गति से कोरोना का विस्तार हो रहा है इस दौर में हमारे रोजगार के अवसर भी कम हो रहे है या खत्म हो रहे है। ऐसे में अर्ब हमारे सिफ एक ही रास्ता बचा है कि हम आत्मनिर्भता की ओर बढें और इसके लिए जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर कौशल का विकास कर रही है। इसी के तहत आज आपको घरेलू हंेड सेनेटाइजर एवं मोमबती निमार्ण की जानकारी है।संस्थान की संदर्भ व्यक्ति एवं आज के कार्यक्रम की विषय विशेषज्ञ श्रीमती सुषमा भाटी ने आगन्तुकों को घरेलू हंेड सेनेटाइजर एवं मोमबती निमार्ण की जानकारी दी। आपने इन दोनो को बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री और मात्रा तथा विधि की पूर्ण जानकारी प्रायोगिक करते हुए विस्तार से दी।
इस अवसर पर उदासर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती जेठी देवी ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा पूर्व में भी स्वरोजगार से सम्बंधित एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है। आज भी जो जानकारी दी गई वो इस संकट काल में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी।संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने सेनेटाइजर एवं मोमबती निमार्ण की बताई गई विधि को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के छोट स्तर के कार्य करके आप स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते है। साथ ही श्री उपाध्याय ने बताया कि आप स्वयं सहायता समूह बनाकर भी इस तरह कि कार्य को करके आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा दे सकते है। इसके लिए आप कम से कम 10 महिलाएं मिलकर एक समूह का गठन करें एवं फिर नियमानुसार कार्यवाही करके बैंक से जूड़कर एक लघु उद्योग की स्थापना कर सकते है। इस अवसर पर संस्थान की प्रशिक्षणार्थियों की ओर से रंगोली बनाई गई जो संदेश दे रही थी कि कोरोना को हम मास्क लगाकर हरा सकते है।
कार्यक्रम सहायक तलत रियाज़ ने आगन्तुकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से कोरोना के इस संकट काल में आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आप सभी से उम्मीद की जाती है कि आप ऐसी जानकारी को स्वयं तक सीमित न रखकर आगे बढ़ाएंगे।

Exit mobile version