Site icon OmExpress

हैदराबाद पुलिस को ट्रस्ट ने भेजे एक लाख

हैदराबाद पुलिस की प्रशंसा कर यूपी पुलिस पर साधी चुप्पी

रेप पीड़िता की ट्रस्ट करेगा हर संभव मदद

आगरा – हैदराबाद में आरोपियों के एनकाउंटर के बाद देशभर में फैली खुशियों की गूंज आगरा में भी सुनाई दे रही हैं| चारों तरफ ख़ुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी के चलते महानगर में अनेको जगह मिठाई वितरण कर पटाखे भी फोड़े गये। चारों तरफ सायबराबाद (तेलंगाना) पुलिस की सराहना करते लोग दिख रहे थे। जो पुलिस ने किया था वह आम जनता के दिलों को छू गया है। हर कोई पुलिस के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा कर रहा है। सबको ऐसा लग रहा है जैसे मानो पुलिस ने उनके दिलों की आवाज को सुन लिया हो। ताजनगरी ही नहीं, समूचे देश में कुछ अलग ही तरह का जोश, जुनून और जज्बा दिखाई दे रहा है।

इसी क्रम में शांति मांगलिक हॉस्पिटल में तमाम डॉक्टरों की उपस्थित में मांगलिक पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश मांगलिक ने हैदराबाद पुलिस के इस सराहनीय कदम पर इनाम स्वरूप एक लाख रुपए का चेक देने की घोषणा करते हुये पुलिस को बधाई दी। साथ ही उन्होंने पत्रकारों को बताया कि (तेलंगाना) पुलिस की तरह उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी इससे सबक लेना चाहिये जिससे बलात्कारियों के दिलों में भय कायम हो सके और आगे से इस तरह के निंदनीय जघन्य अपराध करने से डरें। वहीँ उनका यह भी कहना था कि हम और भी अनेकों सस्थाओं का संचालन कर रहे है चाहे वो शिक्षा स्वास्थ चिकित्सा से संबधित हो हमारी सस्था गरीब तथा असहाय लोंगो को निशुल्क चिकित्सा शिक्षा प्रदान करती है। साथ ही रेप पीड़िता की आर्थिक मदद के लिये संस्था सदैव तत्पर रहती है।

और कहा कि संस्था की तरफ से तक़रीबन छह गांव में कैम्प लगाये जा रहे है जिसमे मरीजों को जाँच कर दबाइयाँ निशुल्क दी जाती है। वहीँ आने जाने के लिये ट्रस्ट द्वारा एम्बुलेंस की सुविधा भी निशुल्क मुहैया कराई जाती है। यूपी पुलिस की कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गये सवाल पर साधी चुप्पी । वहीँ सतीश मांगलिक का यह भी कहना था कि एनकाउंटर के बाद लग रहा है कि कोई भी शख्स गलती करने से पहले 100 बार सोचेगा | यह पहली बार है जब देश में रेप पीड़िता के परिवारीजनों को सच्चा न्याय मिला है | शायद आजाद भारत में ये पहली बार हो रहा है कि किसी एनकाउंटर पर सवाल नहीं उठाया जा रहा है। लोग सीधे- सीधे एक ही बात कर रहे हैं कि अच्छा ही नहीं, बहुत अच्छा हुआ। बहशी- दरिंदों के लिए इसी तरह का कानून होना चाहिए। ताकि इस तरह के जघन्य अपराध ना हों। उन्होंने कमिश्नर वीसी सज्जनार से संपर्क स्थापित कर उन्हें इनाम की धनराशि देने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विवेक मांगलिक, डॉ सुरेश गोयल, डॉ मनोचा, प्रमोद गोयल, लक्षित मांगलिक, घमंडी सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version