Site icon OmExpress

हैवान इंजीनियर  5 से 15 वर्ष के बच्चों के साथ गलत हरकत कर इसका वीडियो पोर्न साइट डाला

नई दिल्ली,।खौफनाक दरिंदगी का एक मामला प्रकाश में आया है। उत्तर प्रदेश के जूनियर इंजीनियर ने कम से कम 50 नाबलिगों के साथ शारीरिक-सेक्सुअल शोषण किया। रामभवन नामक यह हैवान इंजीनियर 5 से 15 वर्ष के बच्चों के साथ गलत हरकत कर इसका वीडियो पोर्न साइट पर भी डालता था।सीबीआई ने इसे पकड़ा है। जानकारी के अनुसार यूपी सिंचाई विभाग का जूनियर इंजीनियर राम भवन को 50 नाबलिगों के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है CBI ने इसके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
छापेमारी के दौरान लैपटॉप और यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. आरोप है कि बाल यौन शोषण सामग्री वाली तस्वीरें और वीडियो को इसके द्वारा प्रकाशित किया जाता था. इसके लिए डार्क वेब का इस्तेमाल होता था.

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने छोटे बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर रामभवन को गिरफ्तार किया है. इंजीनियर की उम्र 40 साल से भी कम बताई जाती है. छापेमारी के दौरान ₹8 लाख नगद, अनेक सेक्स करने वाले खिलौने, लैपटॉप और यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं. आरोप है कि इन खिलौनों का प्रयोग आरोपी 5 साल से 16 साल तक के बच्चों को लुभाने के लिए किया करता था.

सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट समेत बांदा और आसपास के जिलों में बच्चों के यौन शोषण का आरोप था. यह भी आरोप था कि आरोपी के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे. यह लोग बच्चों के साथ यौन शोषण करने के बाद उनकी वीडियो और अन्य तस्वीरें उतार कर बेचने का काम भी करते थे. यह भी आरोप है कि बाल यौन शोषण सामग्री वाली तस्वीरों और वीडियो को आरोपी द्वारा इंटरनेट की सुविधा का उपयोग कर प्रकाशित और प्रसारित भी किया जाता था इसके लिए यह लोग डार्क वेब का उपयोग किया करते थे. लोगों ने ट्विटर पर यह मांग की है कि ऐसे लोगों की सजा फांसी से कम नहीं हो।

Exit mobile version