Site icon OmExpress

हॉर्स जम्पिंग शो में मुहम्मद जैद ने हासिल किया रजत पदक

जयपुर।स्वतंत्रता दिवस पर समारोह में आयोजित हॉर्स जम्पिंग शो में मुहम्मद जैद पुत्र आबिद हुसैन (केड झुंझुनू, हाल जयपुर) ने 8 वर्ष की आयु में रजत पदक हासिल किया। यह हॉर्स राइडिंग शो हॉर्स राइडिंग स्कूल द्वारा आयोजित किया गया। आगामी नेशनल गेम्स की तैयारियां की जा रहीं है ,बच्चों को खेलकूद की महत्वता को समाज के बच्चों में आगे बढ़ाने का एक प्रयास किया जा रहा है। मुहम्मद जैद के पिता आबिद हुसैन भी इंजीनियर हैं और गुड़गांव में कार्यरत हैं। जनमानस शेखावाटी टीम मुहम्मद जैद के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

Exit mobile version