Site icon OmExpress

होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मिट्टी पलीत होगी:अशोक तंवर

  • प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था
  • तंवर ने कहा- पार्टी के बड़े-बड़े मगरमच्छों ने कांग्रेस को आईसीयू में पहुंचा दिया है

चंडीगढ़/कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके अशोक तंवर का कहना है कि इस चुनाव में कांग्रेस की सबसे बुरी स्थिति होने वाली है। कांग्रेस की मिट्टी पलीत होगी और कुछ लोगों की गर्दन की मरोड़ निकलने वाली है। तंवर ने कहा कि इस स्थिति के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद तंवर ने इस्तीफा दे दिया था।

तंवर ने कहा, ‘एक बात मैं पहले सुनता था, उसका मतलब समझ नहीं आता था। कहा जाता था कि कांग्रेस बच्चा खानी पार्टी है। इसकी समझ इस चुनाव में लगी। कुछ की तो भ्रूण में ही हत्या की जाती है। कुछ मेरे जैसे लोग जिन्हें राजनीति में मौका मिलता है। उन्हें एक समय के बाद खत्म कर दिया जाता है।’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी इसके शिकार हुए। पार्टी के बड़े-बड़े मगरमच्छ इसके लिए जिम्मेदार हैं। ये कौन सी ताकते हैं, इन्हें पहचानना पड़ेगा। कुछ मगरमच्छ भाजपा के साथ मिलकर पार्टी को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को आईसीयू में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में वे किसी भी दल के अच्छे लोगों की मदद करेंगे।

Exit mobile version