Site icon OmExpress

हज़रत सैयद कमाल शाह- बालक शाह पीर बाबा का 35 वा उर्स मुबारक कुुुल की रस्म के साथ सम्पन्न

बीकानेर 13 जनवरी । हज़रत सैयद कमाल शाह- बालक शाह पीर बाबा का 35 वा उर्स मुबारक कुुुल की रस्म के साथ मदार चोक चूनगरान में सम्पन्न हुुुआ ।

उर्स कमेटी के सदर हाजी अहमद हसन क़ादरी ने बताया कि कुल की रस्म में मोहल्ला चूनगरान मस्जिद के इमाम कारी पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती ने फातेहा पढ़ी ओर मुल्क में अमन चैन ओर खुशहाली के लिए दुआ की । कमेटी के मोहम्मद अक़ील, मोहम्मद फैज़ान,अज़हरुद्दीन, मोहम्मद जफर, सलीम, मोहम्मद अकरम, नवाब अली ने तबर्रुक जायरीन ने बांटा ओर पवित्र गुलाब जल का छिड़काव किया गया ।
उर्स कमेटी के सदर हाजी अहमद हसन क़ादरी ने बताया कि उर्स के समापन पर न्यू युवा मिलाद पार्टी मोहल्ला चूनगरान ने हम्द, नात, मनकबत पेश की । शहज़ाद अली एन्ड पार्टी की ओर से लंगर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उर्स कमेटी की ओर से देग चढ़ाई गयी ।

Exit mobile version