Site icon OmExpress

फ़िल्म गांव रो लाड साब की शूटिंग संपन्न


जयपुरी/सरवाड़ (ओम दैया )। त्रिपुण्ड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी गांव रो लाड साब की शूटिंग सोमवार को अजमेर के पास सरवाड़ में संपन्न हुई। फिल्म प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर प्रवेश कुमार राठी जो काशीपुर शहर, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड से है। उन्होंने बताया कि अजमेर के पास सरवाड़ शहर अपने आप में अच्छा शहर है,इस कारण प्रोडक्शन ने यहां शूटिंग करने का सोचा, गांव रो लाड साब
दहेज प्रथा को लेकर जो समाज में कुरीतिया फैली हुई है इस विषय को लेकर इस फिल्म को दर्शाया गया। फ़िल्म में एक्शन, क्लाइमैक्स,ड्रामा,कॉमेडी,रोमांस का ध्यान रखा गया है और फिल्म में भरपूर मनोरंजन है और दर्शकों को बेहद पसंद आएगी । उन्होंने राजस्थानी फिल्मों को हर रूप में सहयोग देने वाले लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और राजस्थान की जनता को भरपूर सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की अब राजस्थानी फिल्मों का वो सुनहरा दौर वापस आने वाला है और राजस्थान में अच्छा सिनेमा बनाया जा रहा है।
इस फिल्म में मुख्य कलाकार यूधिस्टर सिंह भाटी, वीरेन सिंह, शालिनी राठौड़, माहिया दाधीच, संतोष कंवर,शरद शर्मा,राकेश लोहरा,राहुल स्वामी, शहजाद खान,रंजन दवे, रूशिका सोनी, गौरव, मुस्कान मूलचंदानी, पूर्वी सोनी ने अभिनय किया।इस फिल्म के डायरेक्टर एसपी निंबावत, लाइन प्रोड्यूसर भागचंद खीची, कैमरामैन आरबीर, कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर नरेन कुमार, आदि है ।

Exit mobile version