🅱मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना*
administrator
जयपुर /शेखावाटी में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक शेखावाटी में मौसम के बिगडऩे की आशंका जताई है। सुबह अंचल घने कोहरे के आगोश में लिपटा नजर आया। सुबह आठ बजे कोहरे के कारण दृश्यता महज 25 मीटर तक ही रही। इस दौरान चलने वाली नम हवाओं के कारण ठिठुरन का अहसास हुआ। कोहरे के कारण राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हवा में नमी की मात्रा 87 फीसदी तक पहुंच गई। दोपहर 11 बजे तक सूरज बादलों में छिपा रहा। बारिश के बाद बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री किया गया।मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
फसलों का बदला नूर
नमी बढऩे से रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई के लिए अनुकूल समय मिल गया है। नमी बढऩे और ओस गिरने से इस समय रबी की अगेती फसलें बढ़वार और हाल में बोई गई फसलें अंकुरण की अवस्था में है। रात में ठंड होने से भूमि में पर्याप्त नमी रहेगी। नम वातावरण होने से खेतों में नमी ज्यादा होगी। इससे गेहूं व जौ की बुवाई का आंकड़ा बढ़ जाएगा।