बीकानेर। वंदे मातरम मंच की टीम द्वारा जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम को विजय कोचर के नेतृत्व में शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान आम जनता के सामने तकलीफ और परेशानियों के अंबार लगा हैं लेकिन बीकानेर जिला प्रशासन निष्ठुर बना हुआ है। कोचरो के चौक मैं कर्फ्यू लगे हुए 100 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। यहां तक कि प्रशासन द्वारा पूरे कोचर चोक निवासियों की जांच कर चुका है लेकिन यहां एक भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। लेकिन इसके बावजूद कोचरो के चौक में आने-जाने के मुख्य रास्ते पर बलिया लगाकर बंद किए हैं। इससे आम जनता को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
100 दिन से ज्यादा कर्फ्यू पर वन्देमातरम मंच ने सौपा ज्ञापन

