Site icon OmExpress

11 किलो चांदी राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की

अयोध्या।डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली द्वारा 11 किलो, सुशील कुमार सौरभ कुमार सरावगी जश्र चेरेटीबल टर्स्ट द्वारा 11 किलो चांदी की ईट भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की है।
वंदे मातरम मंच के राष्ट्रीय संरक्षक और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीसुशील कुमार सराओगी द्वारा आज अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट को 11 किलो चांदी की ईंटें समर्पित करके भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विचार मंच के संभाग प्रभारी विजय कोचर ने बताया श्रीमान सुशील कुमार जी उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष मेहमान के तौर पर अयोध्या पहुंचे हैं। और सुशील कुमार जी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। वंदे मातरम मंच टीम के सभी कार्यकर्ता श्री सुशील कुमार जी सरावगी की अयोध्या में उपस्थिति की अनुमोदना करते हैं। और भूमि पूजन के कार्यक्रम में साक्षी बनने पर साधुवाद देते हैं।

Exit mobile version