Site icon OmExpress

1106 यूनिट के साथ मनाई आनंदपाल सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि

रिपोर्ट- जेपी बुनकर
जयपुर । श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जयपुर राजधानी जयपुर में आनंदपाल सिंह सांवराद की चतुर्थी पुण्यतिथि पर श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान एवं श्री भवाल माताजी सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन निवारू रोड यज्ञ पैराडाइज में किया गया शिवर आयोजक अमर सिंह हाथोंज एवं पृथ्वी सिंह राठौड़ ने बताया कि शिवर की तैयारी समय रहते हुए भी कुल 1106 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

शिविर में सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला आसींद विधायक जबर सिंह सांखला जोधपुर शहर विधायक मनीषा पवार विद्याधर नगर प्रत्याशी सीताराम जी अग्रवाल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी पार्षद रेखा राठौड़ मोहन सिंह हाथोज ओम सिंह राठौड़ दुर्ग सिंह खींवसर करण राठौड़ महिपाल सिंह हरनावा धनराज सिंह पड़ासोली सतेंद्र सिंह दशरथ सिंह एवं आनंदपाल सिंह की पुत्री योगिता सांवराद ने शिकरथ की शिविर में मानव सेवा, रामपाल एवं गुरुकुल ब्लड बैंक ने सेवाएं दी शिविर आयोजक पृथ्वी सिंह राठौर ने युवाओं को नियमित रक्तदान करने एवं कोविड गाइडलाइन की पालना करने के लिए प्रेरित किया । वही अमर सिंह हाथोज ओम सिंह आकोडिया ने बताया कि संस्था द्वारा जल्द ही युवाओं के लिए वैक्सीन कैंप का आयोजन किया जाएगा शिविर में आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों ने आयोजक मंडल मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं कोरोना के चलते रक्त की कमी को पूरा करने के लिए प्रदाताओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

Exit mobile version