Site icon OmExpress

1,11,000 का चैक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम को भेंट किया

बीकानेर/ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बीकानेर जिले में बेहतर चिकित्सा एवं भोजन व्यवस्था में सहयोग करने के उद्देश्य से मुक्ति संस्था बीकानेर के तत्वावधान में साहित्यकार डॉ वत्सला पांडे एवं विजय कुमार पाण्डेय द्वारा 1,11,000 का चैक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कुमार पाल गौतम को बुधवार को भेंट किया गया ।

मुक्ति संस्था के सचिव कवि – कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि मुक्ति संस्था कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है इसी श्रंखला में पांडे दम्पति विजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ वत्सला पांडे द्वारा मुक्ति संस्थाके तत्वावधान में एक लाख ग्यारह हज़ार रूपये का चैक स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भेंट किये गये ।
इस अवसर पर जिला कलक्टर गौतम ने कहा कि मुक्ति संस्था सदैव सेवा कार्यो में सहयोगी रही है उन्होंने कहा कि पांडे दम्पति भी साधुवाद के पात्र है जिन्होंने मुक्ति संस्था के माध्यम से कोरोना संक्रमण बचाव में सामाजिक भूमिका निभाने का काम किया है । इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ए .एच. गौरी, विजय कुमार पाण्डेय भी उपस्थित थे ।

Exit mobile version