Site icon OmExpress

12 अगस्त से श्री पीपा क्षत्रिय भवन में होने वाली “श्रीमद्भागवत कथा” के पोस्टर का विमोचन

बीकानेर।श्री पीपा क्षत्रिय समाज द्वारा दिनांक 12 अगस्त से 19 अगस्त 2023 तक शीतला गेट के अंदर स्थित श्री पीपा क्षत्रिय भवन में ” श्रीमद् भागवत ज्ञान- यज्ञ कथा” का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़े मुरलीधर दैया ने बताया कि श्री पीपा क्षत्रिय मोहल्ला स्थित श्री पीपा जी मंदिर प्रांगण में “श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा” के पोस्टर विमोचन किया गया।
जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों -श्री रामराज टाक, रामदेव दैया,श्री दीपक सिंह दैयऻ,श्री एस राज कच्छावा, श्री किशन लाल सोलंकी ,श्री महेंद्र सोलंकी, श्री कंवर लाल कच्छावा, श्री सुरेश सोलंकी,श्री किशोर कुमार सोलंकी, श्री रामचंद्र टाक, श्री मुरलीधर दैया, श्री नवदीप टाक,श्री ओम प्रकाश दैया, श्री लक्ष्मण सोलंकी, श्री राम सोलंकी,श्री उमेश सोलंकी, श्री देव किशन सोलंकी ,संजय चौहान,घनश्याम सोलंकी आदि समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दी।
उमेश सोलंकी ने बताया कि पंडित विजय शंकर छंगाणी द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।

Exit mobile version